भिलाई : न्यूज 36 : स्टील एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) भिलाई इस्पात सयंत्र में कार्यरत कर्मी की एक कल्याणकारी संस्था है। सेवा द्वारा समय-समय पर अपने सदस्यों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाता रहा है। इसी के तहत बीते दिनों हुई बैठक में सेवा सदस्यों के दुर्घटना जनित निधन के सामूहिक बीमा कवरेज के लिए बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया से करार का निर्णय लिया गया। यह 1 मार्च 2024 से 28 फरवरी 2025 ( 1) वर्ष की अवधि के लिए होगा । जानकारी के अनुसार बीमा प्रीमियम 2384 रुपए प्रति सेवा सदस्य होगा। वहीं बीमा का कवरेज 30 लाख सुनिश्चित राशि होगी। सेवा सदस्यों की बीमा प्रीमियम को राशि एक किस्त में फरवरी 2024 पेड इन मार्च 2024 के वेतन से कटौती की जाएगी ।जीपीआईएएस बीमा पॉलिसी की अवधि 1 मार्च 2024 से 28 फरवरी 2025 के बीच सेवानिवृत होने वाले सेवा सदस्य पॉलिसी अवधि के दौरान सीमित रहेंगे । इस सामूहिक बीमा जीपीआईएएस में पॉलिसी सदस्य के दुर्घटना जनित निधन के अलावा स्थाई पूर्ण अपंगता होने पर पॉलिसी के नियम व शर्तों के अनुसार बीमा राशि देय होगा । दुर्घटना जनित निधन की सूचना बीमा कंपनी को 72 घंटे के भीतर ईमेल पर जानकारी देनी होगी। इसके अलावा संबंधित कार्मिक कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र में सेवा कार्यालय में 48 घंटे के अंदर सूचित किया जाना अनिवार्य है। सदस्य द्वारा अपने सीपीएफ में किए गए घोषणा के अनुसार इस योजना का नॉमिनी रहेगा । बीमा पॉलिसी के संबंध में जानकारी वह विमित सेवा सदस्यों की सूची कर्मचारी सेवाओं के अंतर्गत सेवा के वेब पेज पर प्रदर्शित की जाएगी।
