Wednesday, March 4, 2026

ऑनलाइन जाब का झाँसा, बीएसपी कर्मी ठगी का शिकार

भिलाई : ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर एक बीएसपी कर्मी से ठगी की गई है। आरोपी ने पीड़ित की यात्रा ऑनलाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से आईडी बनवाई, और उस पर फ्लाइट की वर्चुअल टिकट बुकिंग का लक्ष्य दिया ।पहले काम टारगेट को पूरा करने पर पीड़ित को उसका कमीशन भी दिया। लेकिन बाद में बड़े टारगेट के नाम पर रुपए जमा करवा कर उसे ठगी की। पीड़ित ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाना में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की  है।पुलिस ने बताया है की हुडको निवासी शिकायतकर्ता शैलेष कुमार मालवीय ’56’ वर्ष के पास 17 सितंबर को टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था। इसमें यात्रा ऑनलाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया। आरोपी ने पीड़ित की वर्चुअल आईडी बनवाई इसके बाद उसे जॉइनिंग के समय पर 11हजार बोनस दिए जाने की बात कह कर उसे काम शुरू करने के लिए कहा। पीड़ित ने पहले दिन 30 टिकट बुक की जिसका उसे 891 रुपए कमीशन मिला। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को ज्यादा टिकट बुक करने का टारगेट दिया और उसके लिए पहले सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने के लिए कहा ।आरोपी ने 19 दिसंबर को फिर मैसेज किया और रुपए जमा करने का दबाव बनाया आरोपी की बातों में जाकर पीड़ित ने पहली बार ₹8000 जमा किया इसके बाद 14,539 रुपए फिर 8000 उसके बाद 1200 फिर 82,540 और फिर ₹1,39,950 जमा करवा लिए। इतने रुपए करने के बाद आरोपी ने फिर से चार लाख 41हजार 555 रुपए जमा करने के लिए बोला और कहा कि इतने रुपए जमा करने के बाद सिर्फ तीन बुकिंग करने के बाद उसके पूरे कमीशन के साथ वापस उसके बैंक खाते में जमा कर दिए जाएंगे।आरोपी ने पीड़ित से कुल 7 लाख की ठगी की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news