Thursday, March 26, 2026

गैस एजेंसी में 3 बाउंसरों ने की ग्राहकों से मारपीट, पुलिस ने तीनों को पकड़ा

सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी में ग्राहकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

लाइन में लगने को लेकर विवाद

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि 25 मार्च 2026 को शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक संतोष कुमार बैठा (32 वर्ष) लाइन में खड़े थे। इसी दौरान लाइन को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़कर धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एजेंसी के बाउंसरों ने ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया।

3 बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई

मामले की जांच के बाद थाना खुर्सीपार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपीगण : 

हरिओम चौधरी (23 वर्ष), निवासी हाथखोज भिलाई,,विकास सिंह (27 वर्ष), निवासी खुर्सीपार,विक्की विश्वकर्मा (30 वर्ष), निवासी कैंप-01 छावनी

शांति व्यवस्था बनाए रखने की पहल

पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news