Wednesday, February 11, 2026

रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब का रक्तदान शिविर कल12 फरवरी को

भिलाई : न्यूज़ 36 : रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ अपने 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह मना रहा है। इसी क्रम में 12 फरवरी, गुरुवार को प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कर्मा भवन, सुपेला में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के रक्तवीरों एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान भी होगा। कार्यक्रम में मंत्री अरुण साव, श्याम बिहारी जायसवाल, गजेंद्र यादव, किरण सिंह देव, सांसद विजय बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 150 से अधिक सामाजिक संस्थाओं व 500 सेवा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट किया जाएगा। रक्तदान के लिए 74899 2022, 7879111788 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news