भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और एक स्थान से आरोपी का फुटेज मिला। फुटेज में एक सांवला व्यक्ति काले रंग के बैग के साथ नजर आया। फिर पुलिस ने इस हुलिया के आधार पर जहां शुरू कर दी। बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के साथ ही सभी चौक चौराहे पर इस हुलिया के व्यक्ति की तलाश की जाने लगी। नेहरू नगर चौक पर सुपेला पुलिस भी जांच में लगी हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया तलाशी लेने पर उसके बैग से 41 किलो 850 ग्राम गांजा मिला। पुलिस उसे पड़कर थाना लाई और एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजपाल महतो 24 वर्ष निवासी ग्राम चतुरबघहा पोस्ट बाबू बिशनपुर थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार के रूप में की गई । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जगदलपुर से गांजा लेकर दुर्ग बस स्टैंड पहुंचा था। बस से गांजा के खेप लेकर दुर्ग बस स्टैंड तक आया था और वहां से वह अंबिकापुर की बस पकड़ने वाला था, लेकिन दुर्ग बस स्टैंड पर पुलिस लोगों के बैग की जांच कर रही थी। पकड़े जाने के डर से वह ऑटो से नेहरू नगर चौक तक आया था और वहां पर खड़े होकर अंबिकापुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सुपेला पुलिस भी वहां पर जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में मिले हुलिए को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। इसके बाद उसे सुपेला थाना लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर डिमांड पर जेल भेजा गया है।
