एक दिन में 3,101 टन हॉट मेटल उत्पादन
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-4 ने हॉट मेटल उत्पादन में नया इतिहास रच दिया है। सोमवार को फर्नेस ने 3,101 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया, जो इसके पूर्व रिकॉर्ड 3,051 ट्न (3) मार्च 2025) को पार कर गया। यह उपलब्धि बीएसपी के ऑपरेशन समन्वय, तकनीकी दक्षता और निरंतर सुधार के प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उत्पादन के इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न ब्लास्ट फर्नेस-4 के एफएफसीआर में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर तापस दासगुप्ता, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (संचालन) तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं), मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) उपस्थित रहे और टीम को बधाई दी।

