Saturday, March 14, 2026

नही थम रही पीडीएस चावल की कालाबजारी

निजी गोदाम से 7.50 क्विंटल फोर्टिफाइड मिक्स चावल जप्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना अंतर्गत एक निजी गोदाम में खाध विभाग ने छापेमारी की, जहां चावल तस्करों ने पीडीएस चावल डंप किया हुआ था। खाध विभाग को गोदाम से 7.50 क्विंटल फोर्टिफाइड मिक्स पीडीएस चावल मिला। मौके पर पहुंचे खाध निरीक्षक सुरेश साहू ने चावल को जप्त किया और शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी 4091 में रखवाया। मौके से जांच के लिए चावल का सैंपल ले गए खाद्य निरीक्षक सुरेश साहू ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी जिसके बाद टीम ने छापा मार कार्रवाई की। खबर लगते ही मौके पर हितग्राहीयों की भीड़ लग गई । बताया जाता है की बीती रात सूचना पर खाद्य विभाग की टीम खुर्सीपार कैनाल रोड पंजाबी मोहल्ला के शिव शर्मा के गोदाम में पहुंची जहां सफेद बोरियों में 15 कट्टा चावल डम्प किया गया था। पहले चावल को चेक किया गया जिसमें फोर्टीफाइड “एफआरके’ चावल मिक्स मिला। फोर्टिफाइड मिक्स चावल सरकारी राशन दुकानों में ही प्रदाय करने उपलब्ध कराया जाता है। गोदाम में 15 पूरी 7:50 क्विंटल चावल की जपती की गई। संदिग्ध चावल को उचित मूल्य की दुकान आईडी 4091 की सुपुर्दगी में दिया गया।।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news