भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में आगामी 8 और 9 फरवरी को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
8 फरवरी : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का भिलाई आगमन और प्रवास।
9 फरवरी : केंद्रीय बजट के विषय पर युवाओं के लिए ‘युवा संगोष्ठी’ का आयोजन।
वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन : कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और महामंत्री मनीष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजयुमो प्रदेश मंत्री आकाश ठाकुर, प्रदेश सह प्रमुख (शासकीय योजना) कुशल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित विशाल शाही, रितेश सिंह ठाकुर, सौरभचटर्जी और जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
