Tuesday, March 17, 2026

एसआईआर जल्द पूरा करने भाजयुमो करेगी सहायता

भिलाई : न्यूज़ 36 : भाजयुमो भिलाई जिला की बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश पर भाजयुमो नै भिलाई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को पूरा करने एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन 13 दिसंबर को भाजपा कार्यालय में होना तय हुआ।

Oplus_16908288

इसके लिए बैठक में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी तय की गई की किस प्रकार से कार्यक्रम को सफल बनाना है। जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के रीढ़ की हड्डी है युवाओं उत्साह और ऊर्जा से युवा सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि एसआईआर में युवा मोर्चा के द्वारा सौरभ जायसवाल को वैशालीनगर विधानसभा, विशालदीप नायर को भिलाईनगर विधानसभा और अभिषेक सिंह को अहिवारा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था।

Oplus_16908288

प्रभारियों ने जनता के बीच जाकर एसआईआर पर कार्य कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news