Monday, October 12, 2026

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का भाजपा ने किया विरोध

साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : ग्राम मोहतरा के युवक सुनीत साहू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ो कार्यकर्ता रैली निकाल कर नारे लगाते हुए थाना पहुँचे मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू ने थाने में मामला दर्ज कराया शिकायत और युवक द्वारा प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दिए जाने की गंभीर पोस्ट स्क्रीनशाट के तौर पर पुलिस को दी युवक मोहतरा पंचायत के उपसरपंच का बेटा है भाजपाइयो ने उक्त युवक कड़ी कार्रवाई की माँग के लिए ज्ञापन सौंपा रैली में मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू केशव पटेल नारद वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद शर्मा लाल शौर्यजीत नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा उपाध्यक्ष प्रेरणा सिंह कमल राजपूत विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू त्रिलोकी साहू सोनू वर्मा हनुमंत साहू मौजूद थे

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news