Saturday, July 27, 2024

दुर्ग जिले के 4 विस सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के हाथ आई सिर्फ 2 सीट

  • दुर्ग जिले के 4 विस सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के हाथ आई सिर्फ 2 सीट ।

भूपेश बघेल, देेवेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने दर्ज की जीत

दुर्ग: विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाईप्रोफाईल सीट माने जाने वाले गृह जिला दुर्ग में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। जिले के कुल 6 विधानसभा सीटों में से दुर्ग शहर में भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर, वैशालीनगर में भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन और अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, मुख्यमंत्री भूपेश पाटन से और कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव भिलाई नगर विधानसभा से जीत दर्ज की है। दुर्ग जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का कब्जा तथा कांग्रेस को सिर्फ 2 विधानसभा सीटों पर ही जीत से संतोष करना पड़ा। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल दुर्ग जिले की 1 सीट वैशालीनगर में ही जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा इस विधानसभा सीट पर अपना परचम लहराने सफल रही है। जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-बाजा के साथ मतगणना स्थल के पास पहुंचे और नाच-गाकर अपनी खुशियों का ईजहार करते रहे, वहीं मतगणना के बाद आ रहे रुझानों ने कांग्रेस खेमें को हैरत में डाल दिया है। यह हैरत कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी के रुप में साफ झलक रही है। इसके पहले रविवार की सुबह निर्धारित समय 8 बजे जुनवानी रोड स्थित श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज भवन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभावार मतगणना की प्रक्रिया शुरु हुई। पहले डाकमतों की गणना पूरी की गई। तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ की गई। प्रथम राउंड की गणना सुबह 10 बजे पूरी हुई। जिसके बाद चुनाव के प्रारंभिक रुझान भी आने शुरु हो गए थे। जिले के 6 विधानसभा सीटों में से 4 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही राउंड से अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनाए रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव भी शुरुआती दौर से अपने प्रतिद्वदी से आगे रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल से मात्र 187 मतों से बढ़त लिए हुए थे,लेकिन दूसरे राउंड में उनकी बढ़त कम हो गई। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल ने करीब 494 मतों से बढ़त बनाई। दूसरे राउंड के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रतिद्वंदी पर लगातार बढ़त बनाए तथा अंतिम तक बढ़ते रहे ।वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर को 39756 की बड़ी अंतर से जीत दर्ज की। भिलाई नगर विधासनभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी देेवेन्द्र यादव भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय को 1264 मातो से हराया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 16042 के मतो से हराया। पाटन विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19543 मतों से भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल को हराया। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र मतगणना के पश्चात भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा 25263 मतो से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को हराया। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव ने 42 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को हराकर जीत हासिल की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news