Monday, March 16, 2026

लिफ्ट लेने के बाद चोरी की बाइक, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : लिफ्ट लेने के बाद लिफ्ट देने वाले अजय यादव की ही बाइक चोरी करने वाले दोनों बदमाश विपिन कुमार उर्फ राजा व राहुल विश्वकर्मा को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर के पास है पीड़ित की बाइक पर बैठकर श्री राम चौक खुर्सीपार पहुंचे। चौक पर पीड़ित बाइक में चाबी लगी छोड़कर एक दुकान पर गया, इसी दौरान दोनों उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने खुर्सीपार थाने में इसकी शिकायत की थी। शुक्रवार को छठ तलाब मंच के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई कर न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मंगल बाजार छावनी निवासी अजय 17 सितंबर को किसी काम से ट्रांसपोर्ट नगर गया था वहां से रात में खुर्सीपार जा रहा था रास्ते में साइ धर्म कांटा के पास दो युवक मिले और खुर्सीपार तक के लिए लिफ्ट मांगी। पीड़ित उन्हें लेकर श्रीराम चौक खुर्सीपार पहुंचा। वहां पर दोनों उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गए थे। खुर्सीपार पुलिस छठ तलाब मंच के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी छावनी निवासी आरोपी 23 वर्षीय विपिन और हनुमान मंदिर के पास छावनी निवासी 22 वर्षीय राहुल चोरी की बाइक से घूमते मिले।पुलिस ने वाहन चेकिंग के लिए रोका आरोपी से वाहन के दस्तावेज मांगे तो कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके, इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने महीने भर पहले लिफ्ट लेने के बहाने से वाहन चोरी करने के बात स्वीकारी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news