Friday, April 10, 2026

महिला से 15 हजार रुपये समेत बैग लूटकर फरार हुए बाइक सवार

भिलाई में दिनदहाड़े झपटमारी, तीन अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर में झपटमारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से बाइक सवार तीन युवकों ने बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

खुसर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुरैना वार्ड नंबर 40 निवासी संध्या (33 वर्ष) 2 अप्रैल 2026 को अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ ऑटो से खुर्सीपार जा रही थीं। शाम करीब 5 बजे खुर्सीपार गेट चौक पर ऑटो से उतरकर जैसे ही वे सर्विस रोड पर पहुंची, उसी दौरान पावर हाउस की ओर से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनके कंधे पर टंगे हैंडबैग को झपट्टा मारकर छीन लिया और तेजी से रायपुर की ओर फरार हो गए।

महिला ने बताया कि वह बाइक का नंबर नहीं देख पाई, लेकिन आरोपियों को देखकर पहचान सकती हैं। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा।

लूटे गए बैग में करीब 15 हजार रुपये नकद, बैंक ऑफ बड़ौदा का पासबुक और एसबीआई का एटीएम कार्ड रखा हुआ था। घटना के बाद महिला ने अपने पति और मां को इसकी जानकारी दी।

घटना के एक सप्ताह बाद 9 अप्रैल को महिला ने अपने पति के साथ खुर्सीपार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0131/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news