Sunday, September 8, 2024

CWC 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर, नींदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से रौंदा

SA vs NED, CWC 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से 38 रन से हरा दिया। इससे पहले नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 13 रन से हराते हुए उलटफेर किया था। बारिश के कारण यह मैच देर से शुरू हुआ और 43-43 ओवर करना पड़ा था।

ये वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवरों में 8 विकेट खोकर 245 रन का स्कोर बनाया। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने बनाये। उन्होंने 69 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रूलोफ वैन डेर मेरवे ने 19 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाये।

अंत में आर्यन दत्त 9 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 23* रन बनाकर नाबाद रहे। एडवर्ड्स और रूलोफ ने आठवें विकेट के लिए 64 (37) रन जोड़े। आर्यन और एडवर्ड्स ने 41* (19) रन की साझेदारी की। कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। एक-एक विकेट केशव महाराज और गेराल्ड कोएत्ज़ी को मिले। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी 9 ओवर में 109 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवरों में 207 के स्कोर पर सिमट गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 52 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। केशव महाराज ने 37 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाये। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद में 4 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। मिलर और क्लासेन ने 45 (45) रन की साझेदारी की। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लोगान वैन बीक को मिले। 2-2 विकेट रूलोफ वैन डेर मेरवे, बास डी लीडे और पॉल वैन मीकेरेन को मिले। कॉलिन एकरमैन को एक विकेट मिला।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news