दुर्ग : न्यूज 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा 2025-26 के अंतर्गत बी. कॉम पार्ट-03 के एक महत्वपूर्ण पेपर की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली अंग्रेजी (FC. English Language) की परीक्षा को निरस्त कर नई तिथि घोषित कर दी गई है।
इस दिन होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय ने बताया कि बी. कॉम पार्ट-03 (नियमित/प्राइवेट/नवीन पाठ्यक्रम) के अंग्रेजी विषय (प्रश्नपत्र कोड JD-2042) की परीक्षा अब 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्ववत दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।
क्यों लिया गया निर्णय
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित तिथि 28 मार्च 2026 की परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से निरस्त किया गया है, जिसके बाद संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।
अन्य परीक्षाएं यथावत
विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों को नई तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।
