Friday, April 10, 2026

सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ का बड़ा आंदोलन 11 अप्रैल को

रिटेंशन धारियों को इस माह भी बढ़ा हुआ किराया भेजा जा रहा है

बीएसपी ने अल्टीमेटम के बाद भी नहीं किया कोई बदलाव

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ ने 11 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक मुर्गा चौक, सेक्टर-1 भिलाई नगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

संघ के अनुसार पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद रिटेंशन धारियों को इस माह भी बढ़ा हुआ किराया भेजा गया है, साथ ही 18 प्रतिशत ब्याज सहित पुरानै बकाया की मांग भी की गई है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। संघ ने आरोप लगाया है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा जनप्रतिनिधियों के अल्टीमेटम के बाद भी अपने रवैये में बदलाव नहीं किया गया। रुआबंधा क्षेत्र के जर्जर एवं डैमेज मकानों को रिटायर्ड कर्मचारियों को आवंटित करने संबंधी पुराने सर्कुलर को 1 अप्रैल को दोबारा जारी कर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया, जिसे संघ ने अप्रैल फूल बनाने जैसा कदम बताया है।

प्रबंधन की इन नीतियों को अमानवीय बताते हुए संघ के सदस्यों ने अब कठोर आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल रिटेंशन स्कीम तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों की रक्षा करना है। संघ ने भिलाई टाउनशिप के सभी लीज धारकों, व्यापारियों, कार्यरत कर्मचारियों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं आम नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news