Wednesday, June 3, 2026

नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, चिट्टा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

5.80 ग्राम हेरोइन, नकदी और मोबाइल सहित 6.12 लाख रुपये का माल जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) कीबिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिरसा गेट यात्री प्रतीक्षालय के पास एक महिला हेरोइन (चिट्टा) बेच रही है। सूचना के आधार पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

मौके पर हरे रंग का सलवार-सूट पहने एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम रज्जी कौर (50 वर्ष) निवासी खुर्सीपार जोन-03 बताया। महिला आरक्षक द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 5.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा नशे की बिक्री से प्राप्त 20,900 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत5 लाख 80 हजार रुपये है। नकदी और मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती की कीमत 6 लाख 12 हजार 900 रुपये आंकी गई है।

आरोपी महिला के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (क) (ख) एवं 27 (क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news