Wednesday, March 25, 2026

नूतन चौक में सट्टा जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

₹2.08 लाख की जप्ती

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-03 क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल और सट्टा सामग्री सहित कुल ₹2,08,600 की जप्ती की है।

मुखबिर सूचना पर संयुक्त रेड

पुलिस को सूचना मिली थी कि नूतन चौक स्थित शिव मंदिर के पास कुछ लोग अंकों के आधार पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा जुआ संचालित कर रहे है। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई और क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

मौके पर संचालित हो रहा था सट्टा

दबिश के दौरान 5 आरोपियों को मौके पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण : राजेश कुमार सचदेव (54),रवि बिसाई (39),मानसिंग यादव (45),मोहन साहू (36),धर्मेश सोनी (39) शामिल हैं।

नकदी और सट्टा सामग्री बरामद

आरोपियों के कब्जे से ₹1,67,600 नगद, 6 मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां, रजिस्टर/कॉपी, कैलकुलेटर और डॉट पैन जब्त किए गए। कुल जब्ती की कीमत ₹2,08,600 आंकी गई है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 158-159/2026 में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6, 7 और धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

लगातार अभियान जारी रहेगा

पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने की अपील 

नागरिकों से अपील की गई है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहे और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news