भिलाई : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुभम राजपूत मर्डर केस में तपन सरकार को रायपुर से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।साल 2023 में खुर्सीपार क्षेत्र में शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई थी आरोपी सेवकराम ने उसकी हत्या की थी ।हत्या के बाद आरोपी सेवक राम को गिरफ्तार कर लिया गया था ।तब से इस केस में जांच की जा रही थी जांच में यह खुलासा हुआ था। इस हत्या में तपन सरकार दुर्ग का गैंगस्टर जिसके लिए शुभम राजपूत वसूली करता था होली के दिन भी शुभम आरोपी से पैसे मांगने गया था, उसके बाद पैसे को लेनदेन को लेकर विवाद हुआ जिसमें शुभम के हत्या कर दी थी । इस केस में पुलिस ने शुभम राजपूत की हत्या में तपन सरकार का हाथ होना पाया था। जांच में आरोपी सेवकराम ने तपन का नाम लिया था। खुफिया तंत्र की जानकारी के बाद दुर्ग पुलिस ने तपन सरकार को अभनपुर थाना के अंतर्गत रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
