जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने दोनों नेताओं से टीम का परिचय कराया
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कमेटी की नई का कार्यकारिणी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके 2 निवास पर मुलाकात कर उनसे क आशीर्वाद लिया। भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव के बाहरी प्रवास पर होने के कारण कार्यकारिणी उनसे नहीं मिल पाई।
सबसे पहले कार्यकारिणी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के भिलाई 3 स्थित निवास पहुंची। अध्यक्ष चंद्राकर ने एक-एक कर सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। नई टीम पूरे जोश से कार्य कर सके और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर सके इसके लिए भूपेश बघेल से आशीर्वाद लिया। बघेल ने यंग टीम को देखकर खुशी जताई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूरे जोश, होश और हिम्मत के साथ एक परिवार की तरह मिलजुल कर कार्य करेगी।
इसके बाद कार्यकारिणी पूर्व गृहमंत्री साहू के मीनाक्षी नगर, बोरसी स्थित निवास पहुंची। उन्होंने प्रसन्नता जताई और स्वयं आगे बढ़कर एक-एक का परिचय लिया। अध्यक्ष चंद्राकर ने उन्हें बताया कि टीम बहुत ऊर्जावान है और पार्टी के प्रचार प्रसार में रात दिन एक कर देगी। साहू ने नई टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी साथी संकल्प लें कि हमें पार्टी को जमीनी मजबूत करना है। जनहित से जुड़ी कोई भी समस्या दिखे तो पार्टी के पदाधिकारी उसे मुखर रूप से उठाएं। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम कार्य करेंगे तो पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।
