Wednesday, February 11, 2026

भिलाई के सुयश बने सुप्रीम कोर्ट में छग शासन के उपमहाधिवक्ता

भारत सरकार के पैनल अधिवक्ता भी रहे हैं सुयश पांडेय

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के छत्तीसगढ़ शासन ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता सुयश पांडे को उप महाधिवक्ता (डिप्टी एडवोकेट जनरल) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद वे सर्वोच्च न्यायालय में शासन का पक्ष रखेंगे।

सुयश पांडे ने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, दुर्ग से प्राप्त की और रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से विधि स्नातक किया। वे दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण सहित विभिन्न न्यायिक मंचों पर विधि अभ्यास कर रहे हैं। अपने कॅरियर में उन्होंने प्रतिष्ठित विधि फर्म में कार्य करने के बाद भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के साथ एसोसिएट एडवोकेट के रूप में महत्वपूर्ण मामलों में सहभागिता की। पिछले चार वर्षों से वे सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के पैनल अधिवक्ता भी रहे हैं। वर्तमान में वे ट्रस्ट लॉ एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स से जुड़े हैं। वे जी-20 इंडिया 2023 के तहत यूथ-20 कार्यक्रम में ट्रैक चेयर की भूमिका निभा चुके हैं और रूस में आयोजित विश्व युवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे डॉ. राजेश पांडे, पूर्व क्षेत्रीय अपर संचालक (उच्च शिक्षा विभाग), दुर्ग संभाग के पुत्र है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news