Friday, March 13, 2026

अग्निवीर मे भर्ती आवेदन के लिए निगम भिलाई मे हेल्प डेस्क

भिलाई : न्यूज़ 36 :भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है।. आवेदन भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर करना है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। भारतीय सेना ने इस बार की अग्निवीर भर्ती में कई बदलाव किए हैं। एक बदलाव तो यही है कि अग्निवीर क्लर्क पद का नाम बदलकर ऑफिस असिस्टेंट कर दिया गया है। इस पद पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना होगा. अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में करीब 25 हजार अग्निवीरों की भर्ती होगी। अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एग्जाम का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होंगे।
भिलाई निगम क्षेत्र के अविवाहित युवक युवतियों को आवेदन करने के लिए भिलाई निगम के सभी जोन कार्यालय सहित मेन आफिस में हेल्प डेस्क खोला गया है। वैसे प्रतिभागी लिंक पर जाकर आसानी से आनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news