भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए अपने सुपरवाइजर अंकुश सिंह की बहन के विवाह के लिए 25,000 रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की। यह सहयोग एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकित सिंह लल्लू, कोषाध्यक्ष जोगा राव, शहनवाज़ कुरैशी, सोम सिंह, डॉ. हरजिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परिवार को विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सामाजिक सहयोग की परंपरा
गौरतलब है कि एसोसिएशन ने अपने यूनियन से जुड़े ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक एवं अन्य स्टाफ की बहन या बेटी के विवाह में ₹25 हजार की सहायता राशि देने का नियम बनाया है। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) के नेतृत्व में अब तक कई जरूरतमंद परिवारों को इस प्रावधान के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। एसोसिएशन के इस कदम की परिवहन क्षेत्र में सराहना की जा रही है और इसे सामाजिक एकजुटता का सकारात्मक उदाहरण बताया जा रहा है।
