Saturday, March 14, 2026

लीज नवीनीकरण पर भिलाई इस्पात संयंत्र ने फिर खड़े कर दिए हाथ

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में वन टाइम पेनल्टी और रिलीज नवीनीकरण के मुद्दे पर शुक्रवार को कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई। बीएसपी नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों के साथ स्टील सिटी चेंबर के पदाधिकारीयों की बैठक हुई। लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पर सेल बोर्ड की गाइडलाइन बताते हुए प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए । वहीं स्थानीय स्तर पर सुलझाए जाने वाले मुद्दे वन टाइम पेनल्टी पर भी प्रबंधन की ओर से कोई गंभीरता नजर नहीं आई। अब व्यापारी इस मुद्दे पर बी एस पी के मुखिया से मुलाकात की योजना बना रहे हैं । बैठक में प्रबंधन में लीक रजिस्ट्री की मूल प्रति चैंबर की मांग पर देने की सहमति दी। व्यापारी आवेदन देकर लीज की छाया प्रति नगर सेवाएं विभाग में जमा करके मूल प्रति प्राप्त कर सकते हैं ।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा टाउनशिप और उसके बाहर पटरी पार क्षेत्र में आवासों के साथ व्यवसाय के लिए लीज पर भूमि और दुकान का आवंटन निश्चित अवधि के लिए किया गया है । इनमें से अधिकांश की अवधि पूरी हो गई है, अथवा पूरी होने को है। वही लिस्ट नवीनीकरण को लेकर दोनों पक्षों में बात नहीं बन पा रही है । इसे लेकर व्यापारी संघ व नगर सेवाएं विभाग के अफसर की बैठक हुई ।मुख्य महाप्रबंधक अजय सपकाले, सीजीएम के कक्ष में महाप्रबंधक विजय शर्मा, उप महाप्रबंधक आरके साहू, सहायक महाप्रबंधक नितिन कनिकदले की उपस्थिति में स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, उपाध्यक्ष सुरेश रतनानी व सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता ने बैठक की ।

आने वाले साल में दिक्कत

चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने प्रबंधन को इस बात से अवगत कराया कि लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया को समय रहते प्रबंधन ने नहीं सुलझाया तो वर्ष 2025 में जब पूरा टाउनशिप इस प्रक्रिया में आ जाएगा तो राजस्व की वसली में एक बड़ी परेशानी भिलाई इस्पात संयंत्र को होगी । क्योंकि व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से प्रबंधन को चेता दिया है, कि पिछले 10-12 वर्षों से न्यू सिविक सेंटर, रिसाली और मरोदा के प्रकरण का निराकरण नहीं किया गया। प्रक्रिया यथावत जारी रही तो 2025 में टाउनशिप से राजस्व की वसूली किसी भी स्थिति में नहीं हो पाएगी। प्रबंधन को इस प्रकरण को हर हाल में सुलझाना होगा क्योंकि शहर के व्यापारियों ने अनुबंध के मुताबिक बाजार मूल्य भूमिका दे दिया है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news