Monday, March 16, 2026

भिलाई सत्याग्रह, पार्षद लालचंद वर्मा की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंचे जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई में चल रहे सत्याग्रह के दौरान नगर निगम के पार्षद एवं MIC सदस्य लालचंद वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल BM शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्याग्रह स्थल पर लालचंद वर्मा को चक्कर आने लगे, जिसके बाद वे असहज हो गए।

Oplus_16908288

देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई बिना देरी किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उन्हें निगरानी में लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तुरंत BM शाह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत कर पार्षद के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। उन्होंने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। लालचंद वर्मा की हालत नाजुक होने की खबर से सत्याग्रह स्थल, निगम गलियारों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं।

Oplus_16908288

उधर, सत्याग्रह के दौरान एक जनप्रतिनिधि की बिगड़ती सेहत ने प्रशासन और प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। समर्थकों का कहना है कि यदि समय रहते मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया होता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। फिलहाल, लालचंद वर्मा का इलाज जारी है और सभी की निगाहें उनकी सेहत पर टिकी हुई हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news