Friday, November 28, 2025

महिला पार्षद की दबंगई, महिला को लाठी से पीटा,वीडियो वायरल

भिलाई नगर पुलिस ने की कार्रवाई, पार्षद मां और बेटी ने किया महिला पर हमला

पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना, पीड़िता पूजा कर घर लौट रही

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम रिसाली की महिला पार्षद की इतनी दबंगई हो गई है कि वार्ड की महिला को लाठी से मारपीट कर गाली गलौज करने लगी। घटना में भिलाई नगर पुलिस ने पार्षद समेत उसकी बेटी के खिलाफ अपराध कायम किया है।

घटने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक एचएससीएल कॉलोनी रुआबांधा सेक्टर निवासी महिला संध्या सिंह शिकायत किया है कि पार्षद माया यादव और बेटी आंचल यादव ने उसके साथ मारपीट किया है। पीड़िता सोमवार सुबह मंदिर जा रही थी। रास्ते में पार्षद माया यादव के घर के पास पहुंची जहां पार्षद बाहर बैठकर किसी को गाली दे रही थीं। महिला ने बिना कुछ कहे मंदिर की ओर निकल गई।

Oplus_16908288

पूजा करने के बाद जब पीड़िता वापस लौटी। तभी पार्षद के घर के पास महिला के पहुंचते ही माया यादव और आंचल यादव ने उसे रोका। उसके बाद पीड़िता के साथ पार्षद माया यादव ने घर में रखे बांस के लाठी से उस पर हमला कर दिया। लाठी से हुई मारपीट में महिला के दोनों पैरों, दोनों भुजाओं, दाहिने कंधे, मुंह और सिर में चोट आई है। इसके अलावा पार्षद माया यादव ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। बेटी आंचल ने महिला का गला भी दबाया था। आरोप है कि यह मारपीट पुरानी रंजिश के चलते होना बताया गया।

मां बेटे ने की मारपीट

घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता कि पार्षद और उसकी बेटी एक महिला को पीट रहीं हैं। महिला की पूजा की थाली सड़क पर बिखरी हुई है। आस-पड़ोस के लोग भी मौजूद थे। लेकिन पार्षद के व्यवहार की वजह से किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले वार्ड की समस्या को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पार्षद से सड़क पर जमा पानी के निकासी को लेकर स्थानीय लोगों ने भी शिकायत कर चुके है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news