Tuesday, March 24, 2026

विधायक देवेंद्र यादव ने गुजरात दौरे के दौरान बड़ोदरा में राहुल गांधी से की मुलाकात

संगठन मजबूती और जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने गुजरात दौरे के दौरान बड़ोदरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से सौहार्दपूर्ण एवं स्नेहिल मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, देश-प्रदेश के हालात और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात का माहौल बेहद आत्मीय और सकारात्मक रहा। विधायक देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़, विशेष रूप से भिलाई नगर क्षेत्र में चल रही सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में युवाओं, मजदूरों, महिलाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आम जनता से सीधे जुड़ने और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही। विधायक देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी के मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में आम जनता की आवाज को मजबूती से उठा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news