भिलाई : न्यूज 36: शहर के स्मृति नगर में अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल व कैंसर सेंटर शुरू करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एम.के. खंडूजा को छावनी पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में डॉ खंडूजा लंबे समय से फरार चल रहे थे।,,,
डॉ खंडूजा का निवास और मामले से जुड़े उनके संचालन वाली अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल सुपेला थाना क्षेत्र में आता है, शिकायतकर्ता का निवास दुर्ग कोतवाली में उनके संस्थान कुरूद थाना जामुल में ऐसे में छावनी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला 2022 में दर्ज होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, इस संबंध में पुलिस के अधिकारी का बता रहे हैं कि पैसे का लेनदेन छावनी थाना क्षेत्र में हुआ है आखिर इस बात का खुलासा नहीं हो रहा है की छावनी थाना क्षेत्र के किस होटल, चाय ठेला, व गुपचुप ठेला पर लेनदेन हुआ था ऐसी क्या परिस्थितिथी थी कि मामला छावनी थाना में दर्ज करना पड़ा जबकि पूरा केंद्र बिंदु सुपेला थाना आता है? फिलहाल पुलिस ने उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया है और भिलाई लेकर पहुंच गई है। आरोपी डॉ खंडूजा को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने अदालत में न्यायाधीश ने उनकी बीमारी को देखते हुए उन्हें जेल अस्पताल में दाखिल करने का निर्देश देते हुए जेल भेज दिया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
