Monday, March 16, 2026

भिलाई के चिकित्सकों ने कांकेर स्वास्थ्य शिविर में दी सेवाएं

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री राधा विनोद आश्रम कापसी की ओर से दुर्गा मंदिर बांधे बाजार परिसर कांकेर में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस शिविर में भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में कार्यरत रहे भूतपूर्व चिकित्सक डॉ राजेश्वर राम और  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ चंदन दास ने  टीम के साथ अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा श्री गणेश विनायक आई अस्पताल, रायपुर से डॉ अभिषेक पटेल, सुधीर पटेल व  डॉ हितेश्वर ने भी अपनी सेवाएं दी।

डॉ चन्दन दास ने यहां 28 हृदय रोग से प्रभावित मरीजों की ई.सी.जी. और अन्य जांच की तथा परामर्श दिया। डॉ राम ने 67 मरीजों का जांच की। शिविर में 65 मरीजों की आंखों की जांच के साथ सभी को निशुल्क दवाएं दी गईं। इस अवसर पर भिलाई से अपूर्व राय, विनोद बाला, अमर गुहा राय, आशीष सरकार, पल्लव चटर्जी, आश्रम कापसी से विष्णु गोसाईं, उत्तम गोसाईं, देवाशीष, अमल, निमाई,रिंकी, ज्योतिका, संगीता व अंकुशी ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजनों और लाभान्वित मरीजों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी का आभार जताया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news