Saturday, March 14, 2026

भिलाई पावर हाउस और भिलाई नगर स्टेशन का होगा पुनर्विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 फरवरी को 41 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं, अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 554 रेल्वे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओव्हर ब्रिज व अंडर पास कार्य का शिलान्यास,उद्घाटन व राष्ट्र को समर्पित किया। भिलाई पावर हाऊस और भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन का इस योजना के तहत पुनर्विकास प्रारंभ हो रहा है। इस कार्यक्रम की विडियो कांफ्रेंसिंग में भिलाई नगर स्टेशन पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल हुए और इन परियोजनाओं के लिए भिलाई के दो स्टेशन को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news