Saturday, February 14, 2026

मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई भट्टी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को प्रार्थी मयंक साहू, निवासी कैम्प-02 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 07 LD 9370 सेक्टर-01 अंबेडकर गार्डन के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई।

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाश की और कुंभकरण, निवासी परसबोड़ जिला बेमेतरा के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उक्त वाहन को सचिन कुमार उर्फ जहर और उसके सहयोगियों द्वारा चोरी कर बेचा गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संगठित रूप से मोटरसाइकिल चोरी कर उनका विक्रय करते थे। प्रकरण में संलिप्त आरोपी सतपाल की मृत्यु होना बताया गया है। शेष आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर (26 वर्ष), निवासी घासीदास नगर जामुल तथा बलवीर कौर (23 वर्ष), निवासी वृंदा नगर कैम्प-01 भिलाई को 12 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक जय नारायण यादव एवं आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news