Thursday, March 12, 2026

पीएम आवास लेने वाले हितग्राहियों को अब 90% राशि जमा करना होगी, बाकी 10% निगम देगा

पीएम आवास में छूट देने वाला प्रदेश का पहला निगम बना भिलाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर के गरीब और बेघर लोगों के लिए नगर निगम भिलाई ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन बेघर लोगों ने नगर निगम से पीएम आवास लिया है या आवेदन किया है, उन्हें अब आवास की कुल लागत की 90 प्रतिशत राशि ही देना होगी। बाकी की 10 प्रतिशत राशि निगम प्रशासन खुद जमा करेगा। इस तरह का निर्णय लेने वाला भिलाई प्रदेश का पहला निगम है।

अफसरों के मुताबिक एक पीएम आवास की राशि 3 लाख रुपए है, तो हितग्राही को 2 लाख 70 हजार रुपए ही जमा करना होगा। बाकी के 30 हजार रुपए निगम हितग्राही के बदले में खुद देगा। निगम ने इसके लिए गरीबों की सेवा निधि नाम से खाता भी खोल दिया है। इस खाते में कॉलोनाइजरों द्वारा निगम को दी गई आश्रय शुल्क की राशि जमा की जाएगी। इसी राशि को निगम हितग्राहियों के 10 प्रतिशत राशि के रूप में शासन को देगा। फिलहाल आवास योजना के लाभार्थियों को मार्च तक 90 प्रतिशत राशि जमा करना होगी। आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि पीएम आवास प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार का अपना मकान उपलब्ध कराना है। ऐसे में हितग्राहियों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

मार्च तक जमा करना होगी 90% राशि

नगर निगम भिलाई में फिलहाल करीब 1 हजार अधिक हितग्राही हैं, जिन्होंने पीएम आवास योजना के तहत लाभ लिया है। वे आवास की राशि जमा करने के लिए निजी बैंकों, फाइनेंस कंपनियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें निगम ने मार्च तक का समय दिया है। मार्च तक जो लोग 90 प्रतिशत राशि जमा कर देंगे, उन्हें 10 प्रतिशत राशि की छूट मिलेगी। निगम के पिछले बजट में गरीबों की सेवा निधि से व्यय के लिए 3 करोड़ कां प्रावधान भी किया गया है।

आवास योजना की लॉटरी 12 को निकलेगी

नगर निगम भिलाई द्वारा एक और अनेक नागरिकों को स्वयं का आवास पाने लॉटरी का ऐलान किया गया है, जिसके तहत का अवसर मिलेगा। 12 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आवास आबंटन की लॉटरी आयोजित की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news