Sunday, September 8, 2024

राधे राधे महिला मंडली द्वारा भागवत कथा सेक्टर 6 में आज से प्रारंभ

भिलाई  : राधे राधे महिला मंडली द्वारा सेक्टर- 6 सड़क 17, शनि मंदिर के पास 3 जनवरी से 11 जनवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरुआत 3 जनवरी को कलश यात्रा व भागवत उत्सव से होगी। कथा समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। कथा वाचक राम जी महाराज वृंदावन वाले होंगे। कथा प्रारंभ 3, जनवरी को कलशयात्रा 4, जनवरी को सुखदेव आगमन, 5 जनवरी को कपिलदेव- हूती संवाद, 6 को प्रहलाद कथा, 7 को बाल लीला, 8 को रासलीला, 9 को रुक्मणी विवाह, 10 को सुदामा चरित्र चढ़ोतरी, 11 को तुलसी वर्षा हवन भंडारा के साथ कथा का समापन होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news