Monday, March 16, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही 18 तक दावा आपत्ति कर सकते हैं

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस घटक के तहत नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत निर्मित आवासों के आबंटन के लिए किरायेदारी के रूप में निवासरत परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन स्थलों पर आवास आबंटन के लिए कुल 391 आवेदन मिले हैं और पूर्ण आवेदनों की संख्या 382 है। अपूर्ण दस्तावेज जमा आवेदकों की संख्या 9 है। जांच के बाद आवेदकों की सूची दावा आपत्ति के लिए मुख्यालय एवं जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। भिलाई निगम के पोर्टल में भी आवेदकों की सूची को अपलोड की गई है। दावा-आपत्ति के लिए तय किए गए 15 दिन 18 मार्च को समाप्त होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी। आवेदक निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति कर सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news