शराब पीने के दौरान विवाद होने पर आवेश में आकर पत्थर से सिर में वार कर हत्या करना, प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार
साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : प्रार्थी* टुमन लाल देशलहरे उम् 36 साल साकिन चोंगीखपरी चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21जून के सुबह 11 बजे अपने स्कूटी चार पहिया क्रमांक CG25 P8618 मे घर से निकला था जो वापस घर नही आया आज दिनांक 22 जून के सुबह 08 बजे मुझे मेरे गांव के किशन मानिकपुरी को किसी व्यक्ति द्वारा उनके मोबाईल में फोटो भेजा था जिसे मुझे किशन मानिकपुरी अपने मोबाईल में आये फोटो को दिखाया तब फोटो देखकर अपना बडा भाई नरेश देशलहरे है पहचान लिया व ग्राम हरडुवा कन्हार खार धरसा खेत में पड़े होने की जानकारी मिलने पर अपने एक साथी के साथ ग्राम हरडुवा के खेत कन्हार खार धरसा जाकर देखा तो मेरा बडा भाई नरेश देशलहरे मृत्यु हालत मे खून से लतपथ पडा था जिसके सिर में गहरा चोट का निशान था व उनके स्कूटी शव के पास खडा था मेरे भाई मृतक नरेश देशलहरे पिता सोनलाल देशलहरे उम्र 40 साल साकिन चोंगीखपरी चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से उनके सिर में मारकर संघातिक चोट पहुंचाकर हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध सदर धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*उक्त घटना के संबंध में* वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल पता साजी कर आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे को अज्ञात आरोपी पता साजी अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान सीन ऑफ क्राइम यूनिट (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड की भी सहयोग लिया गया।
*प्रकरण में विवेचना* अज्ञात आरोपी पता तलाश के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी यशवंत साहू उम्र 33 साल निवासी हरडुवा थाना साजा जिला बेमेतरा जो कि गूंगा होने से उनके सगा बड़ा भाई बनवाली साहू निवासी हरडुवा थाना साजा जिला बेमेतरा से पुछने पर बताए कि उसका छोटा भाई यशवंत साहू गूंगा हैं बचपन से उनके साथ रहता है और वह उनके इशारो को समझाता हैं बताने पर बनवाली साहू के द्वारा आरोपी यशवंत साहू से हत्या के संबंध पुछताछ करने पर आरोपी ने इशारा से बताए कि दिनांक 21जून को नरेश देशलहरे के साथ दोनों शराब पीना और शराब पीने के दौरान विवाद हो जाने से आवेश में आकर पत्थर से नरेश देशलहरे के सिर को मारकर हत्या करना इशारा से बता रहा है तथा पत्थर को वही पर फेंकना बता रहा है वर्तमान में पहने कपड़ा को घटना के समय पहनना बता रहा हैं। प्रकरण में आरोपी के पहने हुए कपड़ा एवं अन्य साक्ष्य जप्त किया गया।
*प्रकरण में आरोपी* यशवंत साहू पिता स्व. जगदीश साहू उम्र 33 साल निवासी हरडुवा थाना साजा जिला बेमेतरा को आज दिनांक 24 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*उक्त कार्यवाही में* सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक बनवाली राम सोनकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंचल पांडेय, प्रधान आरक्षक पवन सिंह राजपूत, दुर्गेश तिवारी, शिवराज सिंह, सायबर सेल टीम आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, रेखन साहू, आरक्षक रामानुज जायसवाल, अर्जुन ध्रुवे, कैलाश पाटिल, गोकुल सोनी, राजू यादव एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
