Thursday, February 26, 2026

बीएसपी कार्मिकों की पत्नियों ने देखा उत्पादन

संयंत्र भ्रमण के पूर्व मानव संसाधन विभाग में फोटो सेशन कराया गया

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग ने प्लेट मिल विभाग के कर्मचारियों की पत्नियों के लिए आप भी जानिए कार्यक्रम का आयोजन किया। उद्घाटन सत्र एचआरडी केन्द्र में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक पद्मनाभन ने की। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी जेएन ठाकुर एवं उप महाप्रबंधक प्रताप शेखर नायक भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में प्लेट मिल विभाग की राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संयंत्र में सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक तनमयी मारेपल्ली द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने यूआरएम, ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस-3, सीओ एंड सीसीडी, रोज गार्डन तथा प्लेट मिल का अवलोकन किया। उन्होंने प्लेट मिल के शाप फ्लोर का भी दौरा किया, जहां उनके पति कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने इस्पात निर्माण एवं रोलिंग प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को निकट से देखा और दैनिक कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में एक संवाद सत्र आयोजित किया गया

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news