Saturday, March 7, 2026

बीएसपी की बेस कैंटीन अब ठेके पर

भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर स्थित बेस कैंटीन को ठेके पर दे दिया गया है । यह एकमात्र ऐसी कैंटीन है, जिसे प्रबंधन स्वंय संचालित कर रहा था। वही संयंत्र के भीतर संचालित अन्य कैंटीन पहले से ही ठेके पर है। प्रबंधन ने इसे काफी हाउस को देने की तैयारी में था, इसे अब ठेके पर दे दिया गया है। सोमवार से इसका संचालन एजेंसी करेंगी। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कर्मचारी व अधिकारियों को कम दर पर भोजन एवं जलपान की व्यवस्था उपलब्ध कराने पूर्व में भी विभिन्न विभागों स्वयं ही कैंटीन संचालित करता था। इसमें कर्मचारी भी संयंत्र के ही थे, बाद में इन कैंटिनो का संचालन ठेके पर दिया जाने लगा। प्रबंधन ने सयंत्र के एसएमएस – एक विभाग के पास स्थित बेस कैंटीन का संचालन अपने हाथ में ही रखा था। इस कैंटीन में दो हिस्से हैं,इसमें एक में कर्मचारियों के लिए भोजन व जलपान की सुविधा है। वहीं बेस किचन में अधिकारियों एवं अति विशिष्ट आगंतुको के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की जाती है। जानकारी के अनुसार प्रबंध बेस कैंटीन ठेके पर दे दिया है, यहां पर जो नियमित कर्मी बचे हैं, उन्हें अन्यत्र भेजा जा सकता है। चर्चा थी कि इसे काफी हॉउस को दिया जाएगा लेकिन अनियमितता की बात सामने आने के बाद इस ठेके पर दे दिया गया है। उल्लेखनीय की यूनियन नेताओं द्वारा संयंत्र के भीतर ठेके पर संचालित कैंटीन में भोजन व जलपान की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बेहतर सुविधा की मांग की जा रही है इसके तहत दो स्थानों पर काफी हाउस खोलने की तैयारी थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news