Tuesday, March 17, 2026

BAKS भिलाई चुनाव : अध्यक्ष, महासचिव पद के लिए प्रचार हुआ तेज

सीधा मुकाबला

अनाधिशासी कर्मचारी बीएसपी संघ भिलाई
सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तथा महासचिव पद के लिए मतदान 7 दिसम्बर रविवार को होना है।

दोनों पदो के लिए कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है।

अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष अमर सिंह का मुकाबला बीआरएम के निरंजन कुमार के साथ है। वहीं महासचिव पद के लिए धमनभट्टी विभाग के किशोर कुमार साहू का मुकाबला सेक्टर 9 अस्पताल के ओमप्रकाश मार्कोले के बीच है।

Oplus_16908288

चारो प्रत्याशी बीएकेएस को ग्राउण्ड पर सक्रिय करने का वादा कर रहे है तथा सेल प्रबंधन से हर फोरम पर फाईट करने का दंभ भर रहे है। यूनियन की चुनाव समिति ने रविवार को होने वाले चुनाव की सभी तैयारी पुरी कर ली है। बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर आदि का प्रबंध कर लिया गया है।

मतदान स्थल सेक्टर 3, अखाड़ा मैदान का शहीदअग्रिवीर सांस्कृतिक मंच का कार्यालय है।

निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए चुनौतियाँ,,1. बीएकेएस को ग्राउण्ड पर और मजबूत करना, संगठन की गतिविधि को कर्मचारियों के बीच ले जाना।

Oplus_16908288

2. बीएसपी तथा सेल प्रबंधन की निगेटीव कर्मचारी विरोधी भूमिका को हर फोरम पर उठाना ।

3. संगठन के विरोध कार्यक्रम को लगातार आयोजित करवाना।

4. बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध, सभी जायज मुद्दों पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाना।

5. कर्मचारियों के सभी जायज मूद्दे जैसे वेज रोविजन, एरियर, इंसेंटौव, बोनस, स्थांतरित कर्मचारियों के मुद्दों के लिए संघर्ष तेज करना।

6. बीएसपी कर्मियों के लोकल मूहों को हल कराने के लिए बीएसपी प्रबंधन पर दवाब डालना तथा नहीं मानने पर आंदोलन तेज करना।

” बीएकेएस, बीएसपी की एक मात्र यूनियन है जिसके सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सेक्रेट बैलेट इलेक्शन के माध्यम से हो रहा है। बीएकेएस में सभी पद के लिए कोई भी यूनियन सदस्य दावा कर सकता है। ऐसी प्रक्रिया बाकि यूनियनो में नहीं है”

सूनील शर्मा, चुनाव पदाधिकारी बीएकेएस भिलाई

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news