Sunday, March 15, 2026

इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,वैशाली नगर, भिलाई में मतदान करने हेतु जागरूकता एवं शपथ दिलाया

भिलाई : न्यूज़ 36 : इन्दिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई में मतदान में अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करने के उद्देश्य के साथ अन्य लोगों को भी मतदान हेतु जागरूक करने के संकल्प के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डा श्रीमती अलका मेश्राम जी के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं , प्राध्यापको , कार्यालयीन कर्मचारियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मतदान हेतु शपथ दिलाया गया , मतदान शपथ के पश्चात एनएसएस के स्वयंसेवक महाविद्यालय के आस पास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली के माध्यम से सभी लोगों को मतदान करने हेतु अपील किए
मतदान शपथ एवं मतदान जागरूकता रैली का आयोजन एनएसएस के तत्वाधान में आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में प्राध्यापक डा नमिता गुहा रॉय, डा मीनाक्षी भारद्वाज , कार्यक्रम अधिकारी सुरेश ठाकुर, गोपाल देवांगन, कार्यालयीन कर्मचारी के के यादव , श्रीमती प्रेमलता सोनवानी, श्रीमती सुनीता कटरे, श्रीमती गायत्री बंछोर, श्रीमती कल्पना पटेल, श्रीमती जयंत्री , विनय डेविड , एनएसएस वरिष्ठ स्वयं सेवक हिमाशु, विजय एवम अन्य एनएसएस स्वयंसेवक , छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news