Wednesday, August 12, 2026

युवक को कार से कुचलने का प्रयास, घायल अस्पताल में भर्ती

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कार चालक द्वारा एक युवक को टक्कर मार देने के बाद जब युवक ने विरोध करते हुए कार चालक को गाली दी तो कार चालक ने कार से उतरकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पैदल जा रहे उस युवक को कार चालक द्वारा कुचलने का प्रयास किया गया जिससे युवक को गंभीर चोटे आई और उसे तुरंत इलाज के लिए लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। शिकायत पर पुलगांव पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 109( 1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गोकुल निषाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पोटिया चौक कुंदरा पारा वार्ड नंबर 54 निवासी है और वह पोटिया चौक में मछली की दुकान लगाता है।10 अगस्त की रात को वह अपने दोस्त भुवनेश्वर निषाद, हरि निषाद के साथ पुलगांव चौक में पान ठेला के पास खड़ा हुआ था।उसी समय कार चालक राजनांदगांव की ओर से काफी तेज गति से कार चला कर मनीष गैरेज में काम करने वाले विजय वैष्णव को टक्कर मार दिया। जब विजय वैष्णव कार चालक को गाली देने लगा तब कार चालक अपनी कार से उतरकर विजय को हाथ मुक्के से मारते हुए धमकी दिया। इसके बाद जब विजय वैष्णव पोटिया की ओर पैदल जा रहा था तब कार चालक ने गाली गलौज कर तुझे बताता हूं यह कहकर उसने अपनी कार सीजी 04 एच जे 9238 में बैठा और उसे चलाते हुए पैदल जा रहे विजय वैष्णव को जानबूझकर हत्या करने की नीयत से पीछे से टक्कर मार दी। जिससे विजय काफी दूर तक कर में फंसकर घसीटता गया। उसे देखकर प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से जाकर कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपी तेजी से फरार हो गया। विजय वैष्णव के सिर एवं पूरे शरीर में गंभीर चोटे आई थी। उसे लोगों ने डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news