साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : दुर्ग लोकसभा अंतर्गत नगर पंचायत साजा में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर साहू, जितेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत साजा हिमांशु वर्मा नगर पंचायत साजा अध्यक्ष , प्रेरणा सिंह उपाध्यक्ष नगर पंचायत साजा बुलाक साहू मंडल अध्यक्ष साजा लोकनाथ पटेल मंडल अध्यक्ष थान्खमहरिया कमल सिंह राजपूत पार्वती वर्मा पार्षद उपस्थित रहे। विधायक ईश्वर साहू ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सांसद खेल महोत्सव की संकल्पना देश भर में खेल, फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त जन आंदोलन बन गया है।

आज युवाओं को इस खेल महोत्सव के माध्यम से अपने प्रतिभावों को निखारने का अवसर मिल रहा है। खेल अब केवल प्रतियोगिता नहीं है बल्कि जीवनशैली का अभिन्न अंग बनता जा रहा है। विधायक ईश्वर साहू ने “हम होंगे कामयाब एक दिन गीत” गाकर सभी प्रतिभागियों को उत्साहित किया।
इस सांसद खेल महोत्सव में साजा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 800 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस खेल महोत्सव में पारंपरिक खेल कबड्डी, खो -खो, गेड़ी दौड़, फुगड़ी, खुर्सी दौड़, कुश्ती तथा आधुनिक खेल वालीबॉल, योग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स खेल सम्मिलित थे जो तीन आयु वर्ग 9 से 15 वर्ष, 15 से 30 वर्ष एवं 30 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला, दिव्यांग वर्ग में आयोजित हुआ। समूह खेल में कड़ी स्पर्धा देखने को मिला जिसमें कबड्डी खेल में 9 से 15 वर्ष पुरुष वर्ग में बीजगोंड, महिला वर्ग में टेकापार, 15 से 30 वर्ष पुरुष वर्ग में टेमरी टीम विजेता बना। खो-खो खेल में 9 से 15 वर्ष पुरुष एवं महिला वर्ग में हरदुवा की टीम जीत हासिल किया। 15 से 30 वर्ष महिला वर्ग में केसतरा विजय प्राप्त किया योगासन में संध्या सिन्हा 400मीटर दौड़ में कस्तूरबा विद्यालय साजा की अंकिता ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया वालीबॉल खेल में धमधा और पेंड्रावन की टीम विजय प्राप्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
एसडीएम हर्ष लता वर्मा साजा नोडल अधिकारी सोमनाथ साहू सीईओ नीलेश चंद्रवंशी बीईओ सीएमओ साजा गिरिराज राजपूत जनपद पंचायत साजा खेल प्रभारी पवन साहू जवाहर कुर्रे नोकेश्वर वर्मा विष्णु धीवर पूजा पाण्डेय चोवाराम मधुकर विपुल महोबिया संजय कोषले वेदप्रकाश साहू गीतेश्वरी ताम्रकार रूपेश सप्रे गौरव कामडे गणेश सप्रे राजेंद्र साहू कमल उर्वशा बी उमाशंकर झुलूराम राम रजक अनीता मस्तके खेल लाल साहू कलावती साहू राजेंद्र जंघेल मनोज प्रभु साहू योगेश साहू प्रदीप ठाकुर संतोष ठाकुर मोंगरा साहू पूर्णिमा नेताम वरुण राजपूत रिषभ राजपूत बसंत कौशिक चुनेश्वरी कौशल नीलिमा कन्नौजे लेखा रजक दीपकला वर्मा धनेश रजक जय बहादुर विजय बहादुर नरेश साहू नेमेशवरी साहू पिंकी देवांगन नरेश बघेल व्यायाम शिक्षक शिक्षक सी ए सी सचिव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
