Wednesday, March 11, 2026

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले विवाद के दौरान युवक के गाल और सीने पर हमला किया था। घटना के बाद वो फरार था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। घटना में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया गया है।

14 फरवरी को कृष्णा नगर फरीद मोहल्ला के रहने वाले सलमान उद्दीन ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि, शाम करीब 5:30 बजे वह राजा सोनी के घर के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा था।

इसी दौरान हड्डी गोदाम क्षेत्र का रहने वाला आरिफ कुरैशी वहां पहुंच गया। उसने पुरानी बातों को लेकर सलमान से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान उसनेअपने पास रखे धारदार हथियार से सलमान पर हमला कर दिया।

गाल और सीने पर किया था वार

आरोपी ने हत्या करने की नियत से सलमान के दाहिने गाल और बाएं सीने में वार किया था। जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। घटना के समय वहां मौजूद राज सोनी और शंभू तांडी ने बीच-बचाव किया। उनके हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था।

पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आरिफ कुरैशी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news