Thursday, February 26, 2026

ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : डबरा पारा निवासी प्रार्थी जग्गा ढीमर (24) ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी को हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने उसे डबरापारा ओवरब्रिज के पास रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। हमले के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया, जबकि दूसरे ने हाथ और मुक्कों से मारपीट की। इससे प्रार्थी के गले, बायें कंधे और बायीं हाथ के अंगूठे में चोटें आई हैं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रकरण में शामिल 2 आरोपी दीपक भारती (19), निवासी डबरापारा शिव मंदिर और पवन भारती (22), निवासी पुरानी भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक भारती के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news