Friday, March 13, 2026

​” भाजपा की सरकार में अन्नदाता बेहाल” – दुर्ग में आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल

28 फरवरी तक धान खरीदी की मांग

​दुर्ग : न्यूज़ 36 : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ़ दुर्ग जिले में हिंदी भवन के सामने विशाल प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और एस.डी.एम. के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

​वादों से मुकर रही सरकार : श्रीमती दुर्गा झा

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा झा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि साय सरकार किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने का वादा करने वाली सरकार ने कहीं 18 तो कहीं 25 नवंबर तक देरी की। अब 31 जनवरी तक खरीदी का वादा कर, अचानक 29 जनवरी को ही पोर्टल बंद कर सरकार अपनी बात से मुकर रही है, जिससे किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं।

सत्यापन के नाम पर किसानों का अपमान ,
नीति और नीयत पर सवाल : देविंदर सिंह भाटिया

प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया ने रकबा समर्पण और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “पटवारी और तहसीलदार किसानों के घर जाकर धान चेक कर रहे हैं, क्या सरकार की नज़र में किसान चोर हैं?” उन्होंने आरोप लगाया कि टोकन व्यवस्था में विसंगतियों और प्रतिदिन की लिमिट कम होने के कारण लाखों किसान अपनी फसल नहीं बेच पाए हैं। भाटिया ने मांग की कि अपमानजनक भौतिक सत्यापन बंद हो और खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए।

लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि खाद-बीज की कमी और ‘एग्रीस्टेक’ की खराबी का बहाना बनाकर किसानों का रकबा काटा गया है। जिला अध्यक्ष रवि साहू ने बताया कि प्रदेश के 15% किसान अब भी धान बेचने से वंचित हैं। यदि किसान कर्ज नहीं चुका पाया, तो उसकी आत्महत्या की पूरी जिम्मेदारी विष्णुदेव सरकार की होगी।

जिला अध्यक्ष ST प्रकोष्ठ दिवाकर ठाकुर ने सवाल उठाया कि मंत्रिमंडल में हर मंत्री किसान परिवार से होने के बावजूद किसानों की अनदेखी क्यों हो रही है? लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं रूपेंद्र चंद्राकर ने ‘मुसवा कांड’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लाखों क्विंटल धान चूहों द्वारा खा लिए जाने का दावा कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिस पर अब तक किसी अधिकारी पर एफआईआर नहीं हुई।

​पार्टी में नए साथी का स्वागत :

आंदोलन के दौरान प्रदेश मनरेगा मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष राकेश कौशिक ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष रवि साहू ने उन्हें टोपी और गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

धरना प्रदर्शन मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा झा , प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया, लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल, लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष रवि साहू , महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी निर्मलकर, SC प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ठाकुर , जिला महासचिव अजय रामटेके , जिला उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर , ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष मानिकचंद,रूपेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम ,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव,लहरे जी,राकेश कौशिक ,अन्य क्रन्तिकारि साथी एवं किसान भाई शामिल हुए ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news