Sunday, September 14, 2025

PM के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा_पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु साजा मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई

साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा_पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु साजा मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में सेवा_पखवाड़ा_प्रभारी हर्षवर्धन तिवारी मंडल_अध्यक्ष बुलाक सिंह साहू, नगर_पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा , उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सौर्यजीत सिंह ,जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत साजा नेतराम साहू,
मंडल संयोजक ज्वाला सिंह ठाकुर सहसंयोजक मनोहर साहू,महामंत्री लेखपाल यदु, अरुण वर्मा, पूर्व_मंडल_अध्यक्ष बल्लूराम साहू मंडल_उपाध्यक्ष एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सेवा_पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। सेवा, समाजहित और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक व सफल बनाने का संकल्प लिया।

प्रभारी हर्षवर्धन तिवारी ने बैठक में निर्देश दिए कि –
17 सितम्बर को सभी देवस्थलों की विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
प्रत्येक मंडल में 75–75 वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
स्वस्थ_शिविर का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों को Vocal For Local के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके युवा वर्ग को जोड़ने हेतु खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा25 सितम्बर को पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा।
25 सितम्बर को सभी कार्यकर्ता 1–1 वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। अक्टूबर कोमहात्मा_गांधी जी की जयंती पर सत्य और अहिंसा के उनके महान योगदान को स्मरण किया जाएगा, साथ ही स्वदेशी वस्त्र व खादी के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा 2 अक्टूबर को ही लालबहादुर_शास्त्री जी की जयंती पर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर “जय जवान जय किसान” के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news