Thursday, March 12, 2026

अपराध पर लगाम कसने अंजोरा पुलिस का बड़ा कदम

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सभी ग्राम सरपंचों की समन्वयात्मक बैठक आयोजित कर अपराध नियंत्रण, सामाजिक समरसता और पुलिस–जनसहयोग को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम, अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश तथा पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
सूचना तंत्र मजबूत करने पर विशेष जोर
बैठक में सरपंचों से स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे अपने-अपने ग्रामों में किसी भी असामाजिक, संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, घरेलू विवादों का शांतिपूर्ण समाधान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने सरपंचों से अपील की कि वे ग्रामवासियों को कानून के प्रति जागरूक करें और अफवाहों से बचते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस–जनसहयोग से ही बनेगा सुरक्षित समाज
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण का निर्माण संभव है। ग्राम स्तर पर सक्रिय भागीदारी से ही कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।
इस महत्वपूर्ण बैठक के आयोजन एवं सफल संचालन में अंजोरा चौकी में पदस्थ प्रभारी अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ की सक्रिय, समन्वयात्मक और सराहनीय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news