Friday, March 13, 2026

पंडरिया नगर व क्षेत्र के आमजनों माताएं बहनों की सुरक्षा हेतु एक प्रयास_ बेजुबा

न्यूज़ 36 :  बेजुवा समिति के सुमित तिवारी ने सभी नगर व क्षेत्रवासियो को यह जानकारी देने के साथ ही इस विषय पर सतर्क करना चाहते है,कि पंडरिया के हर घर परिवार से एक अपनापन है और वह चाहते है की यहां किसी के घर परिवार के बच्चे बेटियो के साथ कुछ अप्रिय घटना ना हो, पंडरिया के कुछ स्थान संदेहपूर्ण है जहां से  लगातार शिकायते छेड़ छाड़ बेड कॉमेंट्स के साथ ही कुछ ऐसे विषय के बारे में जानकारी आ रही है जिसे बता पाना उचित नहीं है,पहले जो हो चुका उसे छोड़ कर समिति चाहती है की आगे नगरवासियों की इज्जत नगरवासियो का सम्मान और नगर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार से खिलवाड़ न हो ।

चौपाटी के साथ अन्य प्रमुख स्थानों पर cctv लगाई जाए

पंडरिया नगर के चौपाटी के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर cctv कैमरे लगाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी से बात कर उनसे यह मांग की गई की नगर की सुरक्षा हेतु इस मांग को पहली प्राथमिकता से की जाए।

पंडरिया थाना प्रभारी से मुलाकात की गई

इन सभी विषय को थाना प्रभारी के समक्ष रख कर जानकारी दी गई की कुछ ऐसे विषय आ रहे है जिसका प्रमाण शहर में कई घटनाएं हो चुकी है,समिति चाहती है आगे के लिए सतर्कता के साथ किसी अप्रिय घटना को घटने से रोक सके । थाना प्रभारी के आने से निश्चित ही अपराध में कमी आई है और हम सब के साथ सहयोग से यहां की व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।

हमारा सभी घर के माता पिता से आग्रह

आप ज़िम्मेदारी से इस चीज का ध्यान रखे की हमारे घर की इज्जत के साथ कही कुछ अप्रिय चीज तो नही हो रही और बच्चे घर में आकर बताने से डर तो नही रहे,अपने घर के बच्चो को इस बात के लिए मानसिक रूप से त्यार करे की यदि उनके साथ कुछ गलत हो रहा तो उन बातो को घर में बताए, ऐसे स्थानों पर या तो परिवार के साथ जाए या ज़िम्मेदार लोगो के साथ जाए,कोई कुछ दे देता हो तो आसानी से विश्वास करके न खाए ।
हमारा उद्देश्य सिर्फ यही है की लगातार कई अप्रिय घटना हम सब ने पंडरिया में देखा है और आगे किसी के यहाँ ऐसी अप्रिय घटना न हो इसके लिए सतर्क कराना,किसी की भावनाओ को हम ठेस नही पहुंचाना चाहते,, पंडरिया हमारा है और यहां हम सब आजादी से रहे इसलिए एक जागरूकता और सुधार के लिए प्रयासरत है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news