भिलाई : न्यूज़ 36 : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है इस क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व आधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी उदयपुर शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस में एक एसी 3 इकनोमिक कोच की अतिरिक्त सुविधा स्थाई रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा उदयपुर से शालीमार जाने वाली एक्सप्रेस में 5 अक्टूबर से और शालीमार से उदयपुर जाने वाली एक्सप्रेस में 6 अक्टूबर से स्थाई रूप से रहेगी इसी तरह अन्य ट्रेनों में भी कोच बढ़ाए जा रहे हैं।
