Sunday, March 15, 2026

प्रोफेसर शर्मा की हत्या की शाजिश रचने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : डॉक्टर खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई 3 के प्रोफेसर विनोद शर्मा की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपियों में एक से एक प्रोबीर शर्मा और उसकी पत्नी डॉक्टर प्रीति यादव शर्मा को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से पकड़े जाने की खबर है। हालांकि पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सूत्र इस गिरफ्तारी की खबर को सच बता रहे हैं। बता दें कि बीते 19 जुलाई को घर लौटते समय पुलिस पेट्रोल पंप भिलाई तीन के पास बाइक से आए हमलावरों ने प्रोफेसर शर्मा पर राड व डंडे से जानलेवा हमला किया था। इस घटना के एक महीने बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से तीन आरोपी प्रसून उर्फ प्रिंस पांडे, उत्कर्ष उर्फ अमन द्विवेदी और कर्ण पाठक उर्फ करण को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ पता चला था कि इन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने उनके दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि विट्ठलपुरम कॉलोनी उम्दा रोड भिलाई 3 निवासी प्रोवीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार और मुकेश मिश्रा और शिवम मिश्रा ने उन्हें प्रोफेसर को मारने की सुपारी दी थी। तब से यह तीनों मुख्य आरोपी फरार थे। उनके लगातार फरार रहने से एसपी जितेंद्र शुक्ला ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। बताया जा रहा है इन आरोपियों में से एक प्रोबिर शर्मा को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से पकड़ा गया है प्रवीण के साथ ही उसकी पत्नी डॉक्टर प्रीति को भी पकड़ा गया है।लेकिन पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नही की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news