Tuesday, March 10, 2026

इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर के अमृतेष शुक्ला को पी.एच.डी.उपाधि।

इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर के अमृतेष शुक्ला को पी.एच.डी.उपाधि।
इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर के सहा. प्राध्यापक( राजनीति विज्ञान विभाग) अमृतेष शुक्ला को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ,दुर्ग द्वारा पी.एच.डी.( डॉक्टरेट ऑफ फिलासफी) की उपाधि प्रदान की गई ।
विश्वविद्यालय में आयोजित पी.एच.डी वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप में अलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो डॉ मधुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। शोध का विषय “छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2018 में जातिवाद की भूमिका”-( दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में ) था। इनके शोध निर्देशक डॉ डी.एन. सूर्यवंशी(सेवानिवृत प्राचार्य सुराना महाविद्यालय, दुर्ग) थे । शोध केंद्र निर्देशक डॉ प्रमोद यादव( विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग,सुराना महाविद्यालय)हैं।
अमृतेष शुक्ला की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी ,परिवार के सभी सदस्य तथा मित्रों ने उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news